Monday, December 28, 2009

जिस्म की रोशनी . . .



मुझसे तुम हमेशा के लिए,
बिछड़ने से पहले,
ज़रा बहा देना दो आंसू,
हमें खोने से पहले।
किसी और की बाहों में,
गुजरना अपनी रातें,
पर मेरी बाहों में आ जाना,
मेरे मरने से पहले।
याद आओगी बहुत तुम,
हर रात सोने से पहले,
ख्वाबों में तुम ही होगी,
हर सुबह उठने से पहले।
तुम तो अपने जिस्म की रोशनी,
से रोशन करोगी उसे,
मेरे जीवन में भी दिया,
जला देना अँधेरे से पहले।
गर आये याद हमारी,
किसी महफ़िल में पहले,
तो निहार लेना आईने में,
खुद को पहले।
तुम तो बिताओगी,
अपने हमसफ़र के साथ ज़िन्दगी,
मैं कैसे काटूँगा दिन ?
बता देना मारने से पहले।
एक रोज़ छोड़ जाऊँगा,
ये जहाँ तुझसे पहले,
याद आएगी तब तुम्हें,
मेरी सबसे पहले।
चाहकर भी नहीं छुड़ा पाओगी,
हाथ अपने साथी से,
और मैं जला दिया जाऊंगा,
तेरे आने से पहले।



अश्रुयित नयनों के साथ -प्रसून दीक्षित 'अंकुर'

4 comments:

  1. prasun ji aapke sare rachnaye maine dekhe,sabhi rachnaayen kaafi dard samete hain.............
    bahut hi dard ko mahsus kiya hai har lekh me.......

    ReplyDelete
  2. Rajni Didi, Aapne meri rachnaaon ke dard ka darshan kiya aapka koti-koti dhanyawad !

    ReplyDelete
  3. Hello prasunji, I really indulged in your all kavitas (rachanas)...very nice work....sabhi rachanaye bahut kahe jati hai...sab to padh li mene fir bhi na jane aur aage aanewali rachanao ki rah taki nahi jati hai....intezaar rahega hume aise hi aur rachanao se rubru hone ka....:---)

    ReplyDelete
  4. snkur,aap bshut achcha likhete hai,maine sari kabitaye padhi abhi se etna dard kyo?

    ReplyDelete

Related Posts with Thumbnails